कानपुर, जून 24 -- कानपुर। इग्नू की क्षेत्रीय निदेशिक डॉ. रीना कुमारी ने बीएनडी कॉलेज में संचालित जून 2026 सत्रांत परीक्षा का बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जुलाई 2026 सत्र के प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी। इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित है। उन्होंने बताया कि यूजीसी के निर्देशानुसार ओडीएल-ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को डीईबी आईडी बनाना अनिवार्य है, जिसे यूजीसी-डीईबी वेबसाइट पर एबीसी आईडी के माध्यम से बनाया जा सकता है। एक बार बनी डीईबीआईडी जीवनभर मान्य रहेगी। पंजीकरण के दौरान अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अध्ययन केंद्र समन्वयक प्रो. नवनीत मिश्र ने बताया कि निर्माण प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स एवं आपूर्ति प्रबंधन में एमबीए पाठ्यक्रम रोजगार के नए अव...