मथुरा, मार्च 5 -- अवैध निर्माण को रोकने में विफल मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारी फंस गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर गौर ना करने और अवैध निर्माण को रोकने में नाकाम अधिकारियों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तलब किया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण में खलबली मची हुई है। वृंदावन के मथुरा रोड़ पर ब्रज हेल्थकेयर रिसर्च सेंटर के समीप कालोनी में निर्माणकर्ता द्वारा आठ अलग अलग प्लाटों को मिलाकर एक भवन का निर्माण कर लिया गया। इस निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी करने के साथ ही सैटबैक नहीं छोड़ा गया। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन द्वारा 2024 में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मामले की शिकायत करते हुए बताया कि निर्माणकर्ता ने उनकी ओर भी गलत निर्माण कर लिया है, बारिश के दौरान अस्पताल की ओर पानी आ रहा है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.