देहरादून, अप्रैल 16 -- सहस्रधारा रोड, मयूर विहार एन्क्लेव में बिल्डर ने निर्माण के नाम पर बैंक से लोन लिया। उसे चुकाए बिना ही फ्लैट खरीदारों को बेचकर उनकी रजिस्ट्री कर दी। अब बैंक के अधिकारी बकाया वसूली के लिए फ्लैट मालिकों को बिल्डिंग सील करने और उन्हें घर से बेदखल करने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ितों की शिकायत पर रायपुर थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी बिल्डर और उसके सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मयूर विहार एन्क्लेव स्थित फ्लैट मालिक हिमांशु ढल और ताजदार ने एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को तहरीर दी। आरोप है कि उन्होंने बिल्डर वकील अनवर अंसारी को फ्लैट की पूरी कीमत चुका दी थी। बावजूद इसके, बिल्डर ने एचडीएफसी बैंक से लिया गया अपना लोन नहीं चुकाया और जालसाजी करते हुए उन्हें संपत्तियों की रजिस्ट्री कर दी। अब बैंक ने भवन पर जब्ती और सीलिंग क...