लातेहार, मई 9 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के चमरडीहा- लंका सड़क निर्माण के नाम पर करीब चार महीने पहले उखाड़ कर छोड़ दिया गया है। समूची सड़क पर मेटल बिखर गए हैं। बाइक का संतुलन खोकर लगभग रोज लोग गिर रहे हैं। इस खराब सड़क से राहगीरों को पैदल चलना दूभर हो गया है। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। विनोद,बिरेन्द्र ,बबलू आदि कई ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण शुरू करने की मांग हमेशा की जा रही है, लेकिन ठीकेदार इसे अनसुना कर दे रहा है। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि जब सड़क का निर्माण नही करना था तो सड़क उखाड़ कर नही छोड़ना चाहिए था। कई लोग अब उस जानलेवा सड़क से आने - जाने में डरने लगे हैं। बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने की भी हमेशा संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने विधायक रामचन्द्र सिंह से सड़क निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की है。

क...