अमरोहा, अप्रैल 2 -- अमरोहा। कैलसा बाईपास मोहल्ले में निर्माण कार्य के दौरान एक दीवार अचानक ढह गई। जिससे कई मजदूर घायल हो गए। हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना अमरोहा शहर कोतवाली क्षेत्र में कैलसा बाईपास मोहल्ले में हुई। यहां बुधवार को मजदूर एक दीवार का निर्माण कर रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। दीवार अचानक भरभराकर मजदूरों के ऊपर आ गिरी, जिससे मौके पर अफरातफरी के हालात बन गए। इस दुर्घटना में कई मजदूर चोटिल भी हुए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायल मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने मामले में जांच किए जाने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.