निर्माण के दो दिन बाद ही उखड़ने लगी सड़क
बलरामपुर, मई 31 -- तुलसीपुर, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर के ग्राम पंचायत बालापुर-लोकहवा में करीब 20 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुए सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नई सड़क निर्माण के महज दो दिन बाद ही उखड़ने लगी, जिससे निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार की आशंका गहरा गई है। सड़क निर्माण के दो दिन बाद ग्रामीणों ने स्वयं सड़क की गुणवत्ता परखनी शुरू की। जिसमें यह सामने आया कि हाथ लगाते ही सड़क की गिट्टियां और डामर आसानी से उखड़ने लगी। लोगों का कहना है कि सड़क में मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया गया। पर्याप्त गिट्टी और डामर न डालने के कारण सड़क निर्माण के तुरंत बाद ही उसकी परतें निकलने लगी हैं। शशिधर, अब्दुल मजीद, रशीद अहमद, भोले, प्रदीप कुमार, रमेश कुमार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.