निर्माण के चार माह बाद भी शुरू नहीं हुआ कचरा संग्रह केंद्र
घाटशिला, जून 23 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। धालभूमगढ़ प्रखंड की पावड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत में पंचायत भवन के समीप प्लास्टिक पृथक्करण एवं कचरा संग्रहण के लिए निर्मित केंद्र चार माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। लगभग दो लाख रुपये की लागत से तैयार इस केंद्र का निर्माण 28 फरवरी 2026 को पूरा हुआ था, लेकिन अब तक इसके संचालन को लेकर कोई पहल नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) की ओर से साहिबगंज की संवेदक संस्था एच.एम. इंटरप्राइजेज द्वारा इस कचरा संग्रह केंद्र का निर्माण कराया गया था। इस संबंध में पंचायत के मुखिया चितरंजन सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें केंद्र के संचालन संबंधी कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। अनौपचारिक रूप से यह जानकारी मिली है कि इसका संचालन स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कराया जाएगा तथा घर-घर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.