मथुरा, जनवरी 29 -- अवैध निर्माणों की शिकायत करना एक बुजुर्ग को उस समय भारी पड़ गया, जब विरोधी पक्ष के लोगों ने बुजुर्ग को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के गेट से घुसते ही हमला कर दिया। आरोप है कि विरोधी पक्ष ने बुजुर्ग को पीटकर घायल कर दिया। बुजुर्ग पर हुए हमले के बाद प्राधिकरण के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी बचाने दौड़े। इसके बाद हमलावर भाग निकले। घटना में घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राधिकरण परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मथुरा-वृंदावन में अवैध और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए हो रहे निर्माणों की शिकायतों पर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.