सीवान, जून 18 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड खेल मैदान के पूर्वी छोर पर स्थित जलापूर्ति केंद्र अपने निर्माण कल से ही नकारा साबित हुआ है। भीषण गर्मी के इस मौसम में बाजार वासियों को शुद्ध पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। जिले के सबसे बड़े प्रखंड का मुख्यालय होने के कारण यहां जनसंख्या का काफी दबाव रहता है। बड़हरिया बाजार में प्रखंड व अंचल कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस, थाना व कई बैंकों की शाखाएं हैं। जिस कारण सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। इतना ही नहीं क्षेत्र का प्रमुख बाजार होने की वजह से खरीदारी के लिए भी ग्राहकों की भीड़ रहती है। ऐसे में भीषण गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल के लिए सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्र सेReached दिए लोगों को होती है।

जलापूर्ति केंद्र का निर्माण 18 लाख की लागत से बना था जला...