काशीपुर, अप्रैल 3 -- काशीपुर। नाली और सड़क निर्माण के लिए पांच माह पहले बोर्ड लगाए जाने के बावजूद कार्य शुरू न होने से नाराज वार्डवासियों ने शुक्रवार को महापौर दीपक बाली को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है। वार्ड 30 मोहल्ला पक्काकोट बड़ा गुरुद्वारे के पास आनंद नर्सरी के सामने गली नंबर दो में सड़क और नाली निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने महापौर से शिकायत की। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के लिए करीब पांच माह पहले बोर्ड लगा दिए गए थे, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। इससे प्लॉटों में पानी भरा रहता है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। यहां अनिता वर्मा, विमला देवी, आकाश, पवन वर्मा, ज्योति, जितेंद्र, नीतू, जयप्रकाश आदि रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.