बस्ती, मार्च 15 -- बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के कुरियार में निर्माण कार्य रोकवाने की बात को लेकर मारपीट की घटना में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस विवाद में एक महिला को गंभीर चोट आई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए थे। इसी गांव के रहने वाले रमेश चंद्र का आरोप है कि कुरियार में गांव पंचायत की भूमि पर उनके गांव के शिवपूजन कब्जा करके निर्माण कर रहे थे। जिसकी शिकायत प्रार्थी व गांववासियों ने एसडीएम बस्ती से किया था, जिससे निर्माण कार्य रोक दिया गया था। इसी बात की रंजिश को लेकर विपक्षी गत 12 मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे घर पर चढ़ आए। उस वक्त वे अपने परिवार के साथ बैठकर कमरे में टीवी देख रहे थे। तभी सभी लोग अचानक जान से मारने की नीयत से घर मे घुस गए। अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे से प्रार्थी व पूरे परिवार को मारने-पीटने लगे। जिससे...