कौशाम्बी, दिसम्बर 12 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील चायल के मखऊपुर मजरा पिपरी में अपने पुश्तैनी भू-खंड पर निर्माण कार्य बाधित किए जाने को लेकर पीड़ित शुक्रवार को एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि चकबंदी अधिकारियों, कानूनगो और लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर सीओ चकबंदी ने मकान निर्माण की अनुमति दी थी। किसानों ने निर्माण कार्य न होने पर सोमवार से चक्का जाम कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। मखऊपुर गांव निवासी सत्रोहन ने बताया कि एसडीएम ने 29 नवंबर 2025 को निर्माण की अनुमति आदेशित की थी। इसके बाद तीन दिसंबर को लेखपाल दीपक व कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। सत्रोहन ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है और दबंगई के चलते उसके वैध निर्माण को बाधित किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद भारतीय किसान यून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.