चंदौली, मई 5 -- चंदौली। संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स एवं त्वरित आर्थिक विकास कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस दौरान क्षय रुजालय भवन का निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने एवं काशीराज संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चकिया के निर्माण कार्य में लेटलतीफी पर कार्यदाई संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। वहीं बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहने पर यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने प्रमुख विकास परियोजनाओं पेयजल, सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था और सरकारी भवनों की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.