लखनऊ, जून 20 -- निर्माण कार्य और सड़क चौड़ीकरण के कार्यो में लगे लगे श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण और विभागीय योजनाओं के की जानकारी के लिए शनिवार को शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर सहायक श्रमायुक्त शिप्रा चतुर्वेदी, पंकज कुमार शुक्ला और श्रम प्रवर्तन अधिकारी राम कुमार ने संयुक्त रूप से मोहनलालगंज में श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी दी। वहीं श्रम प्रवर्तन अधिकारी शक्ति राय के निर्देशन में हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया, जिसमें श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। कार्यक्रम में पल्लवी सिंह और मोनिष सहायक लेखाकार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...