गोरखपुर, मई 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर क्षेत्र में सड़क और नाला निर्माण कार्य के चलते टोरेंट की पीएनजी लाइन मंगलवार को क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सैकड़ों घरों में पीएनजी आपूर्ति ठप हो गई। टोरेंट गैस की तकनीकी टीम लाइन को ठीक करने में जुटी है। राप्तीनगर, रामजानकी नगर, मानस विहार कालोनी क्षेत्र में मंगलवार को सुबह 11.30 बजे पीएनजी लाइन ठप हो गई। ग्राहकों ने फोन किया तो बताया गया निर्माण कार्य से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। मरम्मत कार्य चल रहा है। लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों को खाना पकाने में दिक्कत हुई। जिनके पास घरेलू सिलेंडर था, वे तो किसी तरह खाना पका रहे थे, लेकिन सैकड़ों लोग पाइप लाइन ठीक होने का इंतजार करते हुए दिखे। टोरेंट गैस के अविनाश ने बताया कि सड़क और नाला निर्माण के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। तकनीकी टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.