अयोध्या, अप्रैल 9 -- अयोध्या, संवाददाता। नगर निगम से जुड़े निर्माण कार्य में विलंब करने वाली कार्यदाई संस्था पर नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने निर्माण कार्य में एक माह से अधिक विलंब करने वाली कार्यदाई संस्था से जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश जारी किया है। इसके अलावा निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने का फरमान जारी किया है। गुरूवार को नगर निगम कार्यालय में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में यह फरमान नगर आयुक्त ने मातहतों को दिए। बैठक की अध्यक्षता महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने की। बैठक में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ समन शुल्क की वसूली को अपर्याप्त बताते हुए प्रवर्तन दल के प्रभारी को पत्र लिखने का निर्देश दिया। बीते वर्ष प्रवर्तन दल ने 2.20 लाख रुपए समन शुल्क की वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.