आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने शुक्रवार को बड़सरा खालसा स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की प्रगति धीमी एवं असंतोषजनक पाई गई। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर उपस्थित निर्माण संस्था के ठेकेदार को फटकार लगाई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर दो माह के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए। कार्य में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि मानक से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...