मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- औराई, एसं। बागमती तटबंध पर निर्माण कार्य से उड़ रही धूल से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण स्थल पर दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही से उड़ रही धूल से बच्चे, बुजुर्गों और सांस के रोगियों को दिक्कत हो रही है। आंखों में जलन और खांसी की शिकायत भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि कटौझा से औराई की ओर जाने वाले तटबंध पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं हो रहा है, जिस कारण घरों में धूल घुस रही है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छात्र राजद के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार शर्मा, आकाश कुमार ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है, जहां तकनीकी स्वीकृति के अनुसार ढाल सुरक्षा का कार्य होना चाहिए, वहां मिट्टी भराई कर काम आगे बढ़ाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.