नैनीताल, मार्च 25 -- भीमताल। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने बुधवार को भीमताल ब्लॉक के हैड़ियागांव, चक बहेड़ी आदि गांवों का दौरा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण को पूरी गुणवत्ता और समय से पूरा करने को कहा। ग्रामीणों ने तोक धींगरानी में बरसात के दौरान भूमि कटने, फसल बर्बाद होने की समस्या बताई। जिस पर ब्लॉक प्रमुख ने जल्द सुरक्षात्मक कार्य करने की बात कही। निरीक्षण में ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, जया बोरा, नीलम आर्य, देवेश कुमार, मोहित कुमार, अंकित आर्य, यशपाल आर्य, करन, कमल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.