निर्माण कार्य पूरा हुआ नहीं और दरकने लगी हाइवे की सड़क
चंदौली, जून 2 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव से पीडीडीयू नगर होते हुए गोधना तक 328 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है। पीडीडीयू नगर तक काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इसके आगे गोधना तक काम अभी चल रहा है। हाल यह है कि सड़क बनाने का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ और सड़क जगह-जगह दरकने लगी है। पड़ाव के पास डांडी गांव के समीप सिक्सलेन सड़क पर दरार हो आ गई है। जिससे छड़ की जाली दिखने लगी। कार्यदायी संस्था ने इसकी मरम्मत भी शुरू करा दी है। वहीं नवनिर्मित सड़क के अभी क्षतिग्रस्त होने पर उसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सड़क निर्माण की प्रगति पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक करीब नौ किमी की सिक्स लेन और फोर लेन की सड़क लोक निर्माण विभाग की देखरेख में कार्यदायी संस्था एप्को कंपनी करा रही है। अक्तूबर 2022 में पड़ाव चौराहे पर सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन कर सड़क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.