निर्माण कार्य न करने देने का आरोप
नोएडा, अप्रैल 7 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। कंपनी के मैनेजर ने बाप-बेटे पर आवासीय भूखंड के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। मैनेजर सुब्रत कुमार ने पुलिस को बताया कि बिसरख के समीप उनकी कंपनी का आवासीय भूखंड है। आरोप है कि गंभीर और उनका बेटा भूखंड का निर्माण कार्य रुकवा रहे हैं। वे मजदूरों के साथ गाली-गलौज करते हैं। भूखंड को अपना बताते हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.