निर्माण कार्य नहीं रुकने पर कारोबारी ने दी आंदोलन की चेतावनी
गिरडीह, जून 8 -- बगोदर, प्रतिनिधि। विवादित जमीन पर अवैध निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरे पक्ष द्वारा सोमवार को भी निर्माण कार्य जारी रखा गया। जबकि रविवार को प्रथम पक्ष के गौरी शंकर ने बगोदर थाना गेट के सामने पुराने जीटी रोड पर धरना देकर काम रुकवाने की मांग की थी। पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन उनकी शिकायत है कि सोमवार को भी निर्माण कार्य जारी रहा। कारोबारी गौरी शंकर ने पत्रकारों के समक्ष दावा किया कि गैड़ा/सोनतुरपी मौजा, खाता नंबर 79 प्लॉट 1592 और खाता नंबर 117 प्लॉट 1593 की जमीन उनकी मां अरूणा देवी के नाम से खरीदी गई है। इस पर कुछ लोग अवैध तरीके से मकान बना रहे हैं। मामला न्यायालय में लंबित है, फिर भी निर्माण नहीं रुक रहा। यह भी पढ़ें- थाना गेट के सामने दर्री बिछाकर धरना में बैठा पीड़ितपुलिस की कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.