निर्माण कार्य को लेकर विवाद, युवक घायल
सुल्तानपुर, जून 20 -- थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी दयानाथ गुप्ता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, शुक्रवार शाम उनके घर के आंगन में नई चौकी का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी पक्ष के कुछ लोग वहां पहुंच गए और निर्माण कार्य को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने दयानाथ के भाई अमरनाथ गुप्ता की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश होकर गिर पड़े।परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार ले जाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.