लातेहार, अप्रैल 12 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी की राशि से जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान डीएमएफटी के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं के भौतिक व वित्तीय स्थिति की जानकारी लेते हुए डीसी ने निर्देशित किया कि प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य कराना सुनिश्चित करें। डीसी ने डीएमएफटी की राशि से किए जा रहे पीसीसी, पुल, पुलिया निर्माण कार्य की समीक्षा कर निर्माण कार्य को अविलम्ब पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके आलावे उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर सभी संचालित योजनाओं को तय समयवधि के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीसी ने निर्देश दिया कि संबंधित कार्यपालक अभियंता संचालित योजनाओं की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट नियमित फोटो अद्यतन करना सुनिश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.