बस्ती, अप्रैल 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान ईंट गिराए जाने के दौरान जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि विपक्षियों ने पहले मजदूरों को पीटा। फिर बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर टूट पड़े। धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। चोट लगने से युवक मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर भीड़ जुटती देख आरोपी भाग निकले। लालगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। लालगंज थानाक्षेत्र के कुरमौल निवासी कृष्ण मुरारी शुक्ला ने तहरीर देकर बताया है कि गत 19 अप्रैल को उनके स्तर से राजस्व गांव उमरिया उर्फ अमिलहा में सीसी रोड निर्माण के लिए ईंट गिरवाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में अधिवक्ता पर हमला आरोप है कि इस दौरान मजदूरों को चट्टा लगवाई का पैसा देने के लिए उन्होंन...