निर्माण कार्य के दौरान गिरने से मजदूर की मौत
बुलंदशहर, मई 12 -- नगर क्षेत्र में चांदपुर रोड पर एक मकान के निर्माण कार्य के दौरान अज्ञात मजदूर की नीचे गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के भी काफी प्रयासों के बावजूद शिनाख्त में सफलता नहीं मिल सकी। अब नगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से शिनाख्त की अपील की है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को नगर के चांदपुर रोड पर एक मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर नीचे गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई। मजदूर कौन था और कहां से आया था, इसकी कोई जानकारी मकान मालिक को नहीं थी। हादसे की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। नगर पुलिस ने भी कई लोगों को बुलाकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, किंतु सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में सोशल मीडिया के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.