निर्माण कार्य के दौरान कुएं में गिरा राजमिस्त्री
कन्नौज, मई 25 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के रूपपुर खग्गनगला गांव निवासी एक राजमिस्त्री निर्माण कार्य के दौरान हादसे का शिकार हो गया। वह करीब 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरा, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रूपपुर खग्ग नगला गांव निवासी मनीष (50) पुत्र दयाराम राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। रविवार को गांव के ही सुरेंद्र सिंह पुत्र पहलवान सिंह के निजी नलकूप पर बने छोटे कमरे का निर्माण कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह पास में बने पुराने कुएं में जा गिरे। बताया गया कि कुआं करीब 25 से 30 फीट गहरा था, जिससे नीचे गिरने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना होते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.