मुरादाबाद, मार्च 29 -- कांशीराम नगर इलाके में नाली निर्माण कार्य ठेकेदार अधूरा छोड़कर चला गया। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ा। रविवार को स्थानीय लोगों ने समस्या का निदान कराने के लिए प्रदर्शन भी किया। बताया कि घरों के सामने बने रैंप भी निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। टूटी हुई रैंप के चलते छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कार्य दोबारा शुरू नहीं कराया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जल्द नाली निर्माण कार्य को पूरा कराया जाए और टूटे हुए रैंप को ठीक कराया जाए। जिससे कि क्षेत्रवासियों को हो रही समस्याओं से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और जेई द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.