सीवान, अप्रैल 19 -- सीवान। शहर में चल रहे निर्माण कार्यों के कारण धूल की समस्या बढ़ गई है। सड़कों पर मिट्टी और निर्माण सामग्री खुले में पड़ी रहती है, जिससे हवा चलने पर धूल उड़ती है। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है और आंखों में जलन होती है। डॉक्टरों ने मास्क पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निर्माण स्थलों पर पानी छिड़काव और ढंकने की व्यवस्था करने की मांग की है। अधिकारियों ने नियमों का पालन कराने का भरोसा दिया है। यह भी पढ़ें- निर्माण कार्यों से उड़ रही धूल, लोग परेशान यह भी पढ़ें- सार्वजनिक शौचालयों की कमी से परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...