बरेली, मई 22 -- बरेली। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम एवं अन्य विभागों की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सड़क, भवन और अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता पर चर्चा की गई।डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे कराए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय बेहतर बनाने और अनावश्यक देरी रोकने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में स्वीकृत कार्यों के टेंडर जारी करने से पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र, अनुबंध और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- समय से गुणवत्तापूर्वक करें निर्माण कार्य : डीएम साथ ही सीएम डैशबोर्ड पर...