निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीडीओ
गोरखपुर, मई 19 -- गोरखपुर। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा को लेकर कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी संस्थाएं कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और मानकों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करें। साथ ही, कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई और जहां कार्य धीमी गति से चल रहे हैं, वहां तेजी लाने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने यह भी कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.