अलीगढ़, मई 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवादताता। जिले में चल रहीं 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण एवं विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। डीएम अविनाश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य मानक के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद विभाग सीधे हस्तगत नहीं करेंगे, बल्कि कार्यदायी संस्थाओं को पूर्णता प्रमाणपत्र के साथ इन्वेंट्री उपलब्ध करानी होगी, जिससे तकनीकी जांच सुनिश्चित की जा सके। सड़क निर्माण, नवीनीकरण एवं विशेष मरम्मत कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने अलीगढ़-रामघाट कल्याण मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में लोक निर्माण विभाग को तेजी लाने एवं पेड़ कटान की धीमी प्रक्रिया पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.