फिरोजाबाद, जून 10 -- शहर में संचालित विभिन्न परियोजनाओं के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों का बुधवार को तीन सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने गुणवत्ता के साथ-साथ अन्य जांचें भी की। मौके पर मिली खामियों पर उन्होंने संबंधित निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजरों को कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए। टीम का नेतृत्व नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे कर रहे थे। टीम ने सबसे पहले गांधी पार्क में ब्रज थीम पर आधारित तैयार पार्क का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से कई जानकारियां हासिल की। इसके पश्चात उन्होंने फेज वन में सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत स्मार्ट रोड की तर्ज पर बनाए जाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- निर्माण कार्यों में मिली खामियों को दूर करने के निर्देश निरीक्षण के...