शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। सबसे पहले गांधी भवन प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया गया, जिसे रंगमंचीय गतिविधियों के लिए विकसित किया जा रहा है। यहां यू-ट्यूब स्टूडियो और ई-लाइब्रेरी भी बनाई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना 30 जून 2026 तक आम जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद प्लेनेटोरियम और मल्टीलेवल पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया गया। प्लेनेटोरियम में बच्चों के लिए विज्ञान प्रदर्शनी विकसित की जा रही है, जिससे उनमें वैज्ञानिक सोच और शिक्षा के प्रति जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.