सोनभद्र, मई 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। मण्डलायुक्त विन्ध्यांचल मण्डल राजेश प्रकाश ने सोमवार को विभिन्न योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गोवंश आश्रय स्थल और पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनेदखी क्षम्य नहीं होगी। इसिलए सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा। मंडलायुक्त ने 48 आईआर वाहिनी परिसर में टाइप-ए के 16 आवासों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, सामग्री के उपयोग एवं तकनीकी मानकों का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने यूपी आरएनएन उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम के अधिशासी अभियन्...