सीतामढ़ी, मार्च 11 -- शिवहर। जिला समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट की मीटिंग हॉल में डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें डीएम ने तकनीकी विभाग के अधिकारियों को जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न विभाग के अधिकारियों को आपसी तालमेल और समन्वय स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को त्वरित गति से क्रियान्वित करने को कहा। बैठक में विकास कार्यों एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में डीएम ने कहा कि कोई भी विकास परियोजना समन्वय की कमी के कारण लंबित नहीं रहनी चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय बढ़ाएं ताकि तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओ को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.