बागपत, फरवरी 1 -- बागपत। पांची खासपुर गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की गई है। निर्देश के बाद भी ग्राम सचिव ने कराए गए विकास कार्यों के अभिलेख बीडीओ कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराए है। अभिलेख उपलब्ध न कराने पर जनवरी माह वेतन रोका दिया गया है। पांची खासपुर गांव के विनोद कुमार, राहेताश त्यागी, देवेंद्र त्यागी ने बीडीओ कार्यालय में अनियमितता की शिकायत की थी। पिलाना बीडीओ ने ग्राम सचिव निशांत चौधरी को पत्र के माध्यम से वर्ष 2021-22 से लेकर वर्ष 2025-26 में हुए विकास कार्यों के अभिलेख मांगे थे, लेकिन ग्राम सचिव ने अभिलेख कार्यालय में नहीं दिए है। बीडीओ द्वारा अंतिम नोटिस जारी करते हुए संबंधित अभिलेख उपलब्ध न कराने पर जनवरी माह का वेतन रोकनी की संस्तुति की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.