सहारनपुर, मार्च 16 -- नगर निगम के निर्माण विभाग द्वारा कराए गए कार्यों की जांच प्रक्रिया पर पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने नगर आयुक्त शिपू गिरि और महापौर डॉ अजय कुमार को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पार्षद मंसूर बदर ने अपने पत्र में कहा है कि नगर निगम के निर्माण विभाग के 323 कार्यों की जांच मुख्य अभियंता को सौंपी गई थी, लेकिन स्थलीय जांच मुख्य अभियंता के बजाय अवर अभियंता (जेई) और उनके मेट द्वारा की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन अवर अभियंताओं ने इन कार्यों के एस्टीमेट तैयार किए हैं, वही अब अपनी ही जांच कर रहे हैं, जो पारदर्शिता और निष्पक्षता के सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जांच की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता को दी गई है तो वे स्वयं मौके पर जाकर जांच क्...