सोनभद्र, जून 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। विंध्याचल मंडल मीरजापुर के आयुक्त राजेश प्रकाश ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं जनसुनवाई शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है योग : डीएमजल जीवन मिशन की समीक्षा इस दौरान मंडलायुक्त ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की। उन्होंने एडीएम नमामि गंगे को 15 गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई सुनिश्चित करने को कहा। विकास कार्यों एवं मुख्यमंत्री यु...