जौनपुर, मई 27 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में जमीन पर निर्माण कार्य कराने पहुंचे किसान की दबंगों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि मजदूरों को भगा दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मजदूरी के विवाद में युवक और उसके दादा पर लाठी-डंडों से हमला, तीन पर मुकदमा दर्जघटना का विवरण गांव निवासी शिवमंगल बिन्द ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उपजिलाधिकारी मछलीशहर के आदेश पर उनकी जमीन का बंटवारा हो चुका है। 22 मई को लेखपाल और पुलिस की मौजूदगी में उन्हें हिस्से की जमीन पर दखल दिहानी कराई गई थी। आरोप है कि 24 मई की सुबह वह अपने हिस्से की जमीन पर निर्माण के लिए खुदाई करा रहे थे। तभी गांव के जशकिशन, जयशंकर और जयकिशुन वहां पहुंच गए। तीनों ने...