निर्माण एवं विकास कार्यों में श्रमिकों का योगदान अहम : सीडीओ
मथुरा, मई 1 -- मई दिवस पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। सीडीओ द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित श्रमिकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि निर्माण एवं विकास कार्यों में श्रमिकों का योगदान अहम है। सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल द्वारा श्रमिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी देते हुए श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- योजनाओं की बरसात, शिविर में श्रमिकों को सीधे लाभ, पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.