चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- मनोहरपुर। विभागीय निर्देश के बावजूद काम शुरू नहीं करने के एवज मे संवेदक को ब्लैक लिस्टेड कर दिया। ये मामला है आनंदपुर प्रखंड के झारबेड़ा पंचायत का। जहां आनंदपुर प्रखंड के झाड़बेड़ा पंचायत के चौड़ारप्पा चौक से बुंमदा तक करोड़ों रूपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सुदृढ़ीकरण (मरम्मती) का कार्य शुरू नहीं करने को लेकर आरईईओ विभाग चक्रधरपुर के एसडीओ दुर्गा सोरेन ने पूर्व मे ही संवेदक जितेंद्र प्रसाद को जल्द से जल्द सड़क का निर्माण और हियुमपाइप पुलिया में बहे मिट्टी भरने का कार्य शुरू करने का अल्टीमेटम दिया गया था इसके बावजूद संवेदक ने कार्य शुरू नहीं किया। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए संवेदक को ब्लैक लिस्टेड कर दिया, साथ ही काफी मशक्कत से पुलिया में बहे मिट्टी का मरम्मत कराया। वहीं निर्माण कार्य नहीं ह...