निर्माणाधीन होटल में जांच को पहुंचे एनजीटी अफसर को बनाया बंधक
बागपत, जून 27 -- मवीकलां गांव में निर्माणाधीन होटल पर प्रदूषण की जांच करने पहुंची दिल्ली एनजीटी की टीम के साथ होटल मालिक और उसके गुर्गों ने अभद्रता की। अधिकारी ने होटल मालिक पर मारपीट करने और बंधक बनाने का भी आरोप लगाया है। वहीं, होटल मालिक ने अधिकारी पर जांच के नाम पर परेशान करने और चार लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। दोनों ही पक्षों ने बागपत कोतवाली पर घटना की तहरीर दी है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने जांच बैठा दी है। दरअसल, मवीकलां गांव में एक बहुमंजिला होटल का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जाता है कि पिछले दिनों एनजीटी की टीम ने होटल का निरीक्षण किया था। निर्माण सामग्री खुले में पाए जाने और एनजीटी के नियमों का उलंघन पाए जाने पर टीम ने होटल मालिक पर जुर्माना लगा दिया था। गत दिवस फिर से एनजीटी की टीम होटल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.