नोएडा, मई 8 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नॉलेज पार्क स्थित एक इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो श्रमिकों की हत्या कर दी गई। फावड़े और सरिया से हमला कर दोनों की जान ली गई। शुक्रवार की सुबह दोनों के शव परिसर के एक कमरे में खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। पुलिस ने उनके एक साथी पर वारदात को अंजाम देने की आशंका जाहिर की है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया की नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के एक निर्माणाधीन हॉस्टल में दो दिन पहले तीन श्रमिक घास और पौधे लगाने के लिए आए थे। इनमें से दो श्रमिकों के शव शुक्रवार की सुबह एक कमरे में पड़े मिले, जबकि उनका एक साथी लापता है। आशंका है कि उसी ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय शीशपाल निवासी गांव फिटकरी थाना इंचौली जिला मेरठ और 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.