निर्माणाधीन हाईकोर्ट कर्मचारी आवास से सामान चोरी
प्रयागराज, मार्च 11 -- लीडर रोड स्थित उच्च न्यायालय के कर्मचारियों के लिए निर्माणाधीन आवासों से कई बार निर्माण सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है। कार्यदायी संस्था के एचआर मैनेजर डी विजय ने खुल्दबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक, निर्माण स्थल से 29 नवंबर से 30 दिसंबर 2025 के बीच पांच बार चोर सरिया, सीमेंट, औजार व मशीन आदि गायब कर चुके हैं। खुल्दाबाद पुलिस का कहना है कि आरआर तुलसी बिल्डर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एचआर मैनेजर डी विजय कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.