चित्रकूट, मार्च 28 -- चित्रकूट। संवाददाता पटेल तिराहे से देवांगना घाटी तक चौड़ीकरण के साथ ही सड़क का निर्माण चल रहा है। एलआईसी तिराहा के आसपास काफी बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। शनिवार को भूपेंद्र पटेल, मुकेश, अमित सिंह, मानवेन्द्र, संदीप, जयकरण, कुलदीप, शिवशंकर यादव, अनुपम आदि ने सड़क की बदहाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने सड़क के गड्ढों में पौधे लगाए। कहा कि जिला प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...