मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता । दरभंगा फोरलेन पर चौरसिया चौक के पास सोमवार को निर्माणाधीन स्लिप रोड पर फिसल जाने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप में जख्मी हो गया। उसकी पहचान सोनू शर्मा (40) के रूप में हुई है। वह समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी सुरेश शर्मा का पुत्र है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोनू को नजदीक के एक अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। यहां से उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...