बाराबंकी, मार्च 13 -- बाराबंकी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सीडीओ अन्ना सुदन के साथ जिले में चल रही 50 लाख से अधिक लागत वाली समस्त निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो गए हैं उन्हें शीघ्र हैंडओवर कराने की प्रक्रिया पूरी करें। कार्य स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रख कर कार्य कराया जाए। जिलाधिकारी ने परियोजनावार प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, मानक अनुरूप एवं निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं। निर्माण कार्यों में लापरवाही, विलंब अथवा अधोमानक सामग्री के उपयोग की पुष्टि होने पर संबंधित उत्तरदायी अधिकारियों एवं अभियंताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।बैठक के दौरान बनीको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.