निर्माणाधीन स्कूल भवन से 25 हजार रुपये की वायर चोरी
फरीदाबाद, जून 25 -- बल्लभगढ़, अशेाक जैन। आदर्श नगर स्थित सरस्वती ग्लोबल स्कूल की निर्माणाधीन बिल्डिंग से अज्ञात चोर बिजली की वायर चोरी कर ले गए। मामले की शिकायत स्कूल के हेडमास्टर ने थाना आदर्श नगर में दी है। शिकायतकर्ता मुकेश शर्मा, निवासी आदर्श नगर बल्लभगढ़ ने पुलिस को बताया कि वह सरस्वती ग्लोबल स्कूल में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत हैं। स्कूल की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है, जहां बिजली वायरिंग का काम भी जारी है। इसके लिए उन्होंने निर्माणाधीन भवन में वायर खरीदकर रखी हुई थी। मुकेश के अनुसार, 19 जून 2026 की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने निर्माणाधीन भवन में घुसकर वहां रखी वायर चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन स्कूल भवन से 25 हजार रुपये की वायर चोरी चोरी गई वायर की कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.