जौनपुर, मई 27 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के भगत सिंह वार्ड में सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे बजे निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में डूबकर सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ला निवासी पूर्णमासी गौतम की बेटी महिमा उर्फ नैना रात को करीब आठ बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी। बगल में एक व्यक्ति का सेफ्टिक टैंक बन रहा था। नैना खेलते खेलते टैंक के पास चली गई। इस दौरान वह टैंक में गिर गई। टैंक में पानी भरा होने के बच्ची उसमें डूब गई।कुछ देर के बाद जब वह नहीं दिखी तो खोजबीन शुरू हुई। यह भी पढ़ें- सेफ्टी टैंक में गिरने से मासूम की मौत लोगों ने टैंक में देखा तो बालिका उसमें उतरायी मिली। करीब सात फीट गहरे टैंक से नैना को निकालकर परिजन अस्पताल गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नैना माता-पिता की चौथी संता...